एक ही परिवार के चार शव मिलने से सनसनी

बलरामपुर मेंएक ही परिवार के चार शव मिलने से जिले में हड़कंप ,पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी

बलरामपुर,1अगस्त । जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत झौहना गांव के गोसाईंपुरवा मजरे में उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर में एक ही परिवार के चार लोगों के शव बरामद हुए। हलांकि सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी पुलिस बल के साथ स्वयं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार घटना स्थल पर पहुंच गए।मृतकों की पहचान बजरंगी गिरी (28 वर्ष), उनकी पत्नी कोमल गिरी (25 वर्ष), पुत्री श्रद्धा (3 वर्ष) और 10 माह के पुत्र जयदीप के रूप में हुई है।

घटनास्थल से अवैध असलहा बरामद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटनास्थल से तीन तमंचे भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन भी कर ली।

घटना का खुलासा करने के प्रयास में जुटी पुलिस

फिलहाल घटना के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं, जिनमें हत्या और अन्य संभावित एंगल शामिल हैं, की गहन जांच कर रही है।पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी साझा की जाएगी।