डिजिटल डेस्क, उत्तर प्रदेश : लखनऊ मे योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। CM ने कहा है कि ये वो लोग हैं जो गिरगिट की तरह रंग बदलते रहते है। किसी दिन विपक्ष P का मतलब पाकिस्तान बता देंगे।
आपको बता दे कि लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम मे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और ‘हिंदू गौरव दिवस पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। सीएम योगी ने कहा कि जिन लोगों के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और भारत के शाश्वत मूल्य व आदर्श सबसे ऊपर हैं, उनके लिए ‘बाबू जी’ हमेशा प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे। राम जन्मभूमि आंदोलन का उल्लेख करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कल्याण सिंह ने स्पष्ट कहा था कि संघर्ष स्वीकार है और सत्ता चली जाए, यह भी स्वीकार है, लेकिन प्रभु श्रीराम का अपमान स्वीकार नहीं है। उन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन का खुलकर समर्थन किया और सत्ता गंवाना स्वीकार किया, लेकिन रामभक्तों पर गोली चलाने से इनकार किया।
P की परिभाषा पाकिस्तान भी कर देंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा पर जमकर हमला बोला और कहा कि कुछ लोग परिस्थितियों के अनुसार अपने राजनीतिक अर्थ बदलते रहते हैं। ये गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले लोग हैं.’P’ की परिभाषा पहले ‘पिछड़ा’ बताया, फिर ‘पंडित’ कर दिया है। किसी दिन ‘P’ की परिभाषा’पाकिस्तान’ भी कर देंगे।
बाबूजी को श्रद्धांजलि तक नहीं दी
सीएम योगी ने सपा पर भी निशाना साधाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद समाजवादी पार्टी नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि तक नहीं दी। CM ने कहा कि यह केवल बाबूजी का नहीं, बल्कि एक सामाजिक वर्ग और सनातन समाज का भी अपमान था।

