रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता
कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में मैथा तहसील में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। यहां पर कानपुर देहात डीएम आम जनता की समस्याएं सुन रहे हैं। इसी तरह से तहसील रसूलाबाद में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील सिकंदरा में अपर जिलाधिकारी प्रशासन व तहसील अकबरपुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है। समाधान दिवस के दौरान आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित किए जाने का काम किया जा रहा है। सुनवाई के दौरान जनपद, ब्लाक एवं तहसील स्तर के समस्त अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी भी शामिल हैं। इस दौरान अधिकारियों को समस्याओं का जल्द समाधान किए जाने के साथ भी निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

