ARTO प्रदीप देशमणि ने किया ध्वजारोहण, कहा- नियमों का पालन ही सच्ची देशभक्ति

कुलदीप दुबे,संवाददाता
इटावा : स्वतंत्रता दिवस के 80 वें महापर्व के शुभ अवसर पर परिवहन कार्यालय इटावा में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया।इसके बाद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।
ARTO प्रदीप कुमार देशमणि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज़ादी हमें बलिदान से मिली है।आजादी का असली मतलब है जिम्मेदारी।हम सभी को संकल्प लेना होगा कि यातायात नियमों का पालन करें, सड़क दुर्घटनाओं को रोकेंगे। तभी हम अपने शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दे पाएंगे। “सुरक्षित इटावा बनाना ही हमारा लक्ष्य है।
ARTO प्रवर्तन हुमा परवीन ने कहा कि, 15 अगस्त हमें यह याद दिलाता है कि देश सर्वोपरि है।परिवहन विभाग के रूप में हमारी जिम्मेदारी है कि सड़कों पर अनुशासन बनाए रखें। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर संभागीय निरीक्षक अखिलेश यादव ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान है । हर अधिकारी-कर्मचारी को देश सेवा की भावना से काम करना चाहिए। परिवहन विभाग आम जनता की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
PTO विवेक सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें प्रेरणा देता है कि हम अपने काम को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करें। विभाग में आने वाले हर फरियादी की समस्या का समय से समाधान करना ही राष्ट्र सेवा है। ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ लिपिक अमित शुक्ला, वरिष्ठ लिपिक प्रतिभा, लिपिक अमित यादव, लिपिक रमित वर्मा , एस डी शुक्ला, नवीन, यशवीर,संग्राम सिंह,अवनीश सहित आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।