ब्रेकिंग न्यूज़गौतम बुद्ध नगर

कला और रचनात्मकता में जीबीयू के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, प्रतियोगिता में मिला द्वितीय स्थान

कला और रचनात्मकता में जीबीयू के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, प्रतियोगिता में मिला द्वितीय स्थान

डिजिटल डेस्क, गौतमबुद्ध नगर : गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग के विद्यार्थियों ने गाजियाबाद स्थित आइपीईएम की ओर से आयोजित कला, शिल्प एवं चित्रकला प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार हासिल कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता का आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और कलात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। इसमें जीबीयू के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी सृजनात्मक सोच और हस्तकला कौशल का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने कला, शिल्प और चित्रकला के विभिन्न माध्यमों से आकर्षक कलाकृतियां तैयार कीं। उनकी प्रस्तुतियों में नवाचार और रचनात्मकता की झलक देखने को मिली, जिसने निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।

प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त होने पर विभाग में खुशी का माहौल रहा। विभागाध्यक्ष डा. श्रुति कंवर ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, रचनात्मक सोच और समर्पण का परिणाम है। इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और नए विचारों को कलात्मक रूप देने का अवसर प्रदान करती हैं।