डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां की मुश्किलें जेल से बाहर आने के बाद भी कम नहीं हुई हैं। जेल से रिहाई के तुरंत बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें हिरासत में ले लिया। अब उन्हें रविवार को गाजियाबाद स्थित पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा।
आजम खां की रिहाई के बाद ईडी की कार्रवाई से राजनीतिक और कानूनी हलकों में हलचल तेज हो गई है। गाजियाबाद की अदालत में पेशी के दौरान मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया तय होने की उम्मीद है।
