देशदिल्ली

कांग्रेस की रैली के जवाब में भाजपा निकालेगी मार्च, दिल्ली में जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता

कांग्रेस की रैली के जवाब में भाजपा निकालेगी मार्च, दिल्ली में जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली के बीच भाजपा ने भी अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस की रैली के जवाब में भाजपा रविवार को दिल्ली में मार्च निकालेगी। पार्टी की ओर से इसमें हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया गया है।

कांग्रेस जहां अपनी रैली के जरिए विपक्षी एकजुटता प्रदर्शित करने की तैयारी में है, वहीं भाजपा मार्च के माध्यम से कांग्रेस के आरोपों का जवाब देने की रणनीति पर काम कर रही है। दिल्ली में दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के कार्यक्रमों को देखते हुए राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।