अपराधकानपुर देहात

कानपुर देहात : 15 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

कानपुर देहात : 15 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता

कानपुर देहात : शिवली कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर वांछित आरोपियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत शिवली पुलिस ने डकैती की योजना बनाने व भैंस चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देने वाले फरार चल रहे 15 हजार रुपए का इनामिया शातिर बदमाश को दबोच लिया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाश को जेल भेज दिया है।


पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देश पर पुलिस द्वारा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान के तहत बुधवार की रात शिवली पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामियां वांछित बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। शिवली कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि 25 जनवरी की रात शिवली कल्याणपुर मार्ग पर शेखूपुर गांव के पास डकैती की योजना बना रहे शातिर आरोपितों की जानकारी मिलने पर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर छापा मारा गया था जहां जानकारी आई आई टी थाना कल्याणपुर कानपुर नगर निवासी राहुल कटियार, रास्तपुर गांव निवासी प्रांजुल तथा टोडरपुर गांव निवासी विशाल पुलिस के हत्थे चढ़ गए थे जबकि शातिर आरोपी ग्राम भगवंतपुर थाना शिवली निवासी निर्मल यादव पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पकड़े गए आरोपियों ने 29 दिसंबर 2025 को शिवली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मकरंदापुर बागपुर गांव निवासी उमेश चंद्र मिश्रा की भैंस चोरी करने तथा 6 अगस्त 2025 को शिवली के केसरी नेवादा गांव निवासी राघवेंद्र के घर के सामने बंधी उसकी दो भैंसों की चोरी करने की घटनाओं की स्वीकारोक्ति की थी। इन घटनाओं में पकड़े गए आरोपितों के साथ निर्मल यादव भी शामिल था जो फरार चल रहा था। 12 अगस्त को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा फरार चल रहे आरोपी निर्मल यादव पुत्र गजेंद्र सिंह पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। मुखबिर की सूचना पर रात करीब 2 बजे कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ,उपनिरीक्षक अच्छे लाल पाल, भाऊपुर चौकी प्रभारी सोनवीर सिंह, सिपाही अंकुर अहलावत, रजत तलान ,निलेश चौहान तथा आलोक कुमार ने कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर खास गांव के पास छापा मार कर फरार चल रहे 15 हजार रुपए के इनामियां निर्मल यादव को गिरफ्तार कर लिया । कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है।