राजनीतिकानपुर देहात

मैथा तहसील : लायर्स एसोसिएशन की 21 अगस्त को होगी आम बैठक, चुनाव पर लिया जाएगा फैसला

मैथा तहसील : लायर्स एसोसिएशन की 21 अगस्त को होगी आम बैठक, चुनाव पर लिया जाएगा फैसला

रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता

कानपुर देहात। वरिष्ठ अधिवक्ताओं के अथक प्रयास के चलते मैथा तहसील में लॉयर्स एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर दो गुटों में बंट चुके अधिवक्ता फिर से एक हुए। अधिवक्ताओं ने आपसी सामंजस्य स्थापित कर 21 अगस्त को आम बैठक का आयोजन कर चुनाव की तिथियों पर निर्णय लिया जाएगा। दोनों समितियां एक होने तथा नायक संगठन के बैनर तले ही चुनाव होने की सहमति बनने पर अधिवक्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया।


बताते चलें कि मैथा तहसील में अधिवक्ता एसोसिएशन चुनाव को लेकर दो धड़ों में बंट गये थे। लायर्स एसोसिएशन से आपसी मतभेदों के चलते एक धड़े के अधिवक्ताओं ने एक नई बार एसोसिएशन के गठन की घोषणा कर दी थी। दोनों एसोसिएशन ने एल्डर्स कमेटी का गठन कर चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी थी। बार एसोसिएशन की निर्वाचन समिति ने तो वोटर लिस्ट का भी प्रकाशन कर दिया था। परन्तु एसोसिएशन के दो धड़ होने से कुछ वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ साथ अधिकतर अधिवक्ता दोनों समितियों को एक करने के पक्षधर थे। और लगातार प्रयास कर रहे थे कि आपसी मतभेदों को भुलाकर एक होकर चुनाव लड़ा जाए। पूर्व लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह यादव कार्यवाहक अध्यक्ष कुलदीप तिवारी, धर्मवीर सिंह उमाकांत त्रिपाठी गीतेश कुमार अग्निहोत्री केके यादव देवेंद्र त्रिपाठी मोनू पांडेय गौरव त्रिवेदी विवेक सिंह भदौरिया राजीव दीक्षित दुर्गेश त्रिपाठी रणविजय सिंह गोपालम सिंह सहित कई अधिवक्ताओं के प्रयास से अधिवक्ता एक होने को राजीव हो गए और लायर्स एसोसिएशन के बैनर तले ही चुनाव लडने की सहमति बनी। अधिवक्ताओं ने 21 अगस्त शुक्रवार को आमसभा की बैठक बुलाकर चुनाव संबन्धित कार्यक्रम की आगे की तिथियां घोषित करने की बात कही। आम अधिवक्ताओं ने एक होकर चुनाव लडने की घोषणा से प्रसन्न होकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर प्रसन्नता जाहिर की। बैठक में प्रमुख रूप से देवेंद्र कुमार त्रिपाठी रणविजय सिंह विवेक सिंह भदौरिया राजीव दीक्षित उमाकांत त्रिपाठी राम प्रताप सिंह चौहान बृजेश कुमार दीक्षित सच्चिदानंद अग्निहोत्री दीपमाला अंकित सिंह चंदेल समेत आधा सैकड़ा से अधिक अधिवक्तागण मौजूद रहे।