टेक्नोलॉजीगौतम बुद्ध नगर

प्रदूषण बढ़ते ही जिम्मेदारों को अलर्ट करेगा ‘पल्यूशन बैच’, रियल टाइम एक्यूआइ पर रखेगा नजर

प्रदूषण बढ़ते ही जिम्मेदारों को अलर्ट करेगा ‘पल्यूशन बैच’, रियल टाइम एक्यूआइ पर रखेगा नजर
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 48;

डिजिटल डेस्क, गौतमबुद्ध नगर : सर्दी शुरू होते ही बढ़ने वाले प्रदूषण पर नजर रखने और समय रहते रोकथाम के उपाय करने के लिए सेक्टर अल्फा-एक स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘पल्यूशन बैच’ तैयार किया है। वार्षिक प्रदर्शनी ‘प्रेरणा’ में प्रदर्शित इस एआइ आधारित सिस्टम की मदद से अलग-अलग क्षेत्रों के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) पर एक साथ नजर रखी जा सकेगी। प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर सिस्टम संबंधित जिम्मेदारों को अलर्ट करेगा।

विद्यार्थी मयंक मांगलिक ने बताया कि पल्यूशन बैच देश के विभिन्न हिस्सों में लगे एक्यूआइ मापक यंत्रों से मिलने वाले आंकड़ों की निगरानी करेगा। इसमें एआइ आधारित साफ्टवेयर जोड़ा गया है, जो रियल टाइम आंकड़ों का विश्लेषण कर प्रदूषण प्रभावित क्षेत्रों की पहचान करेगा। किसी क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ने पर सिस्टम संभावित कारणों का विश्लेषण कर अलर्ट जारी करेगा।

सिस्टम से जुड़े केंद्रीय प्लेटफार्म की स्क्रीन पर अलग-अलग स्थानों का प्रदूषण स्तर देखा जा सकेगा। यदि किसी क्षेत्र में प्रदूषण लगातार बढ़ता है और स्थिति में सुधार नहीं होता है तो स्थानीय प्रशासन को अलर्ट भेजा जाएगा। इससे संबंधित क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ने के कारणों की पहचान कर समय रहते रोकथाम के उपाय किए जा सकेंगे।

पल्यूशन बैच तैयार करने वाली टीम में राघव यादव, तन्मय शर्मा और स्वर्णिम झा शामिल हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि सिस्टम का उद्देश्य प्रदूषण की स्थिति गंभीर होने से पहले संबंधित जिम्मेदारों तक सूचना पहुंचाना है, जिससे कार्रवाई में देरी न हो।

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस तरह की तकनीक का प्रभावी इस्तेमाल प्रदूषण नियंत्रण में मददगार साबित हो सकता है। रियल टाइम निगरानी से अधिक प्रदूषित क्षेत्रों की पहचान के साथ वहां लगातार नजर रखी जा सकेगी और स्थानीय स्तर पर लोगों को भी जागरूक किया जा सकेगा।