टेक्नोलॉजी

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के पायलट की बहादुरी की तारीफ,कहा- स्मित मच्छार एक हीरो, भारत को है उन पर गर्व

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के पायलट की बहादुरी की तारीफ,कहा- स्मित मच्छार एक हीरो, भारत को है उन पर गर्व

नई दिल्ली : फ्लाईदुबई प्लेन की घटना के बाद भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के साहस की दुनिया भर में तारीफ हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इजराइल के पीएम और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्मित के हौसले की तारीफ करते हुए उनकी बहादुरी को सलाम किया है। पीएम मोदी ने कहा कि जख्मी होने के बावजूद स्मित ने प्लेन को नीचे नहीं गिरने दिया। देश को उन पर गर्व है। फिलहाल उनकी हालत में सुधार की जानकारी सामने आई है।

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई’ की फ्लाइट में कथित हमले की कोशिश को नाकाम करने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की है। फ्लाईदुबई की फ्लाइट के दौरान पायलट पर हमला हुआ था, लेकिन इसके बावजूद स्मित यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अपने इरादे से पीछे नहीं हटे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित मछार के साहस और वीरता की सराहना करते हुए कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प के साथ कई लोगों की जान बचाई और एक बड़ी त्रासदी को टालने में अहम भूमिका निभाई। पीएम मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। PM ने कहा भारत को कैप्टन मच्छार पर गर्व है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हमले में घायल होने के बाद भी पायलट ने संयम नहीं खोया और उनकी सूझबूझ ने स्थिति को संभालने में अहम भूमिका निभाई. ट्रंप ने स्मित को हीरो बताया है।

क्या है पूरा मामला

30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव के लिए उड़ान भर रही थी। विमान में 170 से ज्यादा लोग सवार थे। उड़ान के दौरान कॉकपिट में को-पायलट ने कैप्टन मच्छार पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान मच्छार गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान विमान ने अचानक तेजी से ऊंचाई खोनी शुरू कर दी। विमान अचानक से करीब 14000 फीट नीचे आ गया और कुछ ही देर में ऐसा लगा कि यह फ्लाइट क्रैश करने वाली है. इस भयावह स्थिति के बीच भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार ने हिम्मत दिखाते हुए मोर्चा संभाला और विमान को सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया

इजरायली प्रधानमंत्री के मुताबिक, घटना के दौरान कैप्टन मच्छार को चाकू मारा गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इजरायली पीएम ने कहा कि कैप्टन मच्छार की वजह से ही इजरायली नागरिकों समेत 174 लोगों की जान बच सकी। नेतन्याहू ने कहा कि मैं कैप्टन मछार के जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना करता हूं। वह एक सच्चे हीरो हैं।