देशकानपुर देहात

हर घर तिरंगा अभियान : शिवली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, राष्ट्रभक्ति नारों से गूंज उठा शिवली

हर घर तिरंगा अभियान : शिवली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, राष्ट्रभक्ति नारों से गूंज उठा शिवली

रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता

कानपुर देहात। राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संदेश को हर देशवासी तक पहुंचाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अकबरपुर लोकसभा के भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले द्वारा निकल गई तिरंगा यात्रा का कस्बा शिवली बस स्टॉप पर विजय अग्निहोत्री मौजी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार ढंग से स्वागत किया। स्वागत के दौरान मौजी अग्निहोत्री एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सांसद का माल्यार्पण करते हुए पटका पहनकर स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए लोगों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया भारत माता की जय वंदे मातरम एवं राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंजायमान रहा।


भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा का शिवली कस्बे में बस स्टॉप पर भाजपा नेता विजय अग्निहोत्री मौजी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान मौजी अग्निहोत्री के साथ काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा के दौरान भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति के लिए राष्ट्रीय एकता समाजिक समरसता और देश भक्ति भावना को मजबूत करना हम सबका कर्तव्य है युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं राष्ट्र नायकों के संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। तिरंगा हमारे स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के त्याग बलिदान और देशभक्ति का प्रतीक है। देश की आन बान शान तिरंगे के प्रति प्रत्येक नागरिक के मन में सम्मान का भाव होना चाहिए। तिरंगा यात्रा के स्वागत के दौरान प्रमुख रूप से राजकिशोर तिवारी,मनीष सैनी,कर्णकांत द्विवेदी,जगत नारायण बाजपेई,बलराम दीक्षित,भाजपा सभासद राजेश अवस्थी मोनी सौरभ तिवारी,बालेश तिवारी,उत्कर्ष तिवारी चंकी, विकल्प तिवारी,मनीष तिवारी,विशाल तिवारी,राम औतार मिश्रा समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।