डिजिटल डेस्क, उत्तर प्रदेश : शाहजहांपुर के चर्चित गौतम मौर्य हत्याकांड के मामले में पुलिस और प्रशासन ने बृहस्पतिवार को बुलडोजर की कार्रवाई की। हत्यारोपी समीर अली पर बुलडोजर चलाया गया। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए भारी पुलिस का तैनात रहा। बता दें कि 31 जुलाई 2026 को समीर अली ने हिंदू युवक गौतम मौर्य की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इसके बाद जाम लगाकर भारी हंगामा किया था। पुलिस ने अगले दिन समीर अली का हाफ एनकाउंटर कर, उसे जेल भेज दिया था।
पीड़ित के परिजनों की मांग की समीर अली के घर को बुलडोजर से गिराया जाए। उसको लेकर मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की थी। बृहस्पतिवार को बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दी गई। बुलडोजर से समीर के घर को गिराना शुरू कर दिया है। जिस मकान को बुलडोजर से गिराया जा रहा है वहां पर आठ परिवार रहने की बात बताई जा रही हैं। परिवार वालों का कहना है की कार्रवाई समीर के खिलाफ होनी चाहिए, लेकिन मकान पूरा गिराया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन का कहना है कि समीर के घर का नक्शा पास नहीं था इसके चलते बुलडोजर से मकान को गिराया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

