अपराधकानपुर देहात

कानपुर देहात : बेटे के शव को लेकर थाने पहुंची मां, जानें क्यों?

कानपुर देहात : बेटे के शव को लेकर थाने पहुंची मां, जानें क्यों?

रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता

​कानपुर देहात : सचेन्डी थाना क्षेत्र के छत्तापुरवा निवासी प्रदीप सिंह (26) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की मां पुष्पा देवी ने ससुराल वालों पर जबरन जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृत की मां ने ससुरालीजनों के खिलाफ रनिया थाने में तहरीर दी है।

तहरीर के आधार पर प्रदीप की शादी 14 मार्च 2026 को रनिया क्षेत्र के बंजारीताला (रसूलपुर गोगूमऊ) निवासी ज्योति के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पत्नी अलग रहने का दबाव बनाकर आए दिन विवाद करती थी। बीते 19 अगस्त की सुबह करीब 9:30 बजे ज्योति अपने भाई सुनील और बहनोई पप्पू के साथ मायके चली गई। ​इसके बाद सुबह 11:30 बजे प्रदीप अपनी पत्नी को समझाने ससुराल गया। आरोप है कि वहां ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और जहरीला पदार्थ खिला दिया। आरोपी उसे डेरापुर क्षेत्र के मवई मुक्ता के पास हाईवे किनारे छोड़कर भाग निकले। ​पत्नी द्वारा परिजनों को फोन पर सूचना देने के बाद खोजबीन शुरू की गई। मवई मुक्ता हाईवे के पास प्रदीप मृत अवस्था में मिला। डायल 112 पुलिस व परिजनों द्वारा उसे जिला अस्पताल अकबरपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़िता ने बहू ज्योति, उसके भाइयों और बहनोई के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे मामले में
रनिया थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि मामला कानपुर नगर का है परिजन तहरीर देने आए थे।