आईएमए अध्यक्ष डॉ. डीके दुबे ने किया ध्वजारोहण, देशभक्ति के रंग में रंगा चिकित्सा जगत

WhatsApp Image 2026-08-15 at 3.40.59 PM (1)

कुलदीप दुबे,संवाददाता

इटावा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), इटावा द्वारा आईएमए हॉल में 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व पूरे उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में आईएमए इटावा के अध्यक्ष डॉ. डीके दुबे ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर इटावा शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जैसे ही आईएमए हॉल परिसर में तिरंगा शान से लहराया, पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के भाव से ओत-प्रोत नजर आया। चिकित्सकों ने एकजुट होकर देश की एकता, अखंडता और सेवा के संकल्प को दोहराया। खास बात यह रही कि रोज मरीजों की सेवा में जुटे रहने वाले इटावा के चिकित्सक स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक अलग ही राष्ट्रीय रंग में नजर आए। तिरंगे के रंगों से सजे माहौल में डॉक्टरों ने पूरे उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया और देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

आईएमए अध्यक्ष डॉ. डीके दुबे ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। चिकित्सक समाज की सेवा के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान मौजूद चिकित्सकों ने देश की प्रगति, स्वस्थ समाज और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन आईएमए हॉल में देशभक्ति और भाईचारे का संदेश देते हुए संपन्न हुआ।

You may have missed