डिजिटल डेस्क, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी की ओर से जारी सूची में 3 OBC, 2 SC और 3 सामान्य वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें 2 महिलाएं भी हैं। उम्मीदवारों में 2 ब्राह्मण और 1 राजपूत शामिल हैं। OBC वर्ग में 1 लोधी, 1 पाल और 1 कुर्मी उम्मीदवार हैं।
उत्तर प्रदेश में होने वाले द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 8 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें 3 OBC, 2 SC और 3 सामान्य वर्ग के उम्मीदवार शामिल है। यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव होना है। पार्टी की ओर से जारी सूची में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया गया है। धर्मपाल सिंह लोधी बिरादरी से आते हैं और वह योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। बीजेपी की ओर से जारी सूची में 3 OBC, 2 SC और 3 सामान्य वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं. इनमें 2 महिलाएं भी हैं. वहीं, उम्मीदवारों में 2 ब्राह्मण और 1 राजपूत शामिल हैं. OBC वर्ग में 1 लोधी, 1 पाल और 1 कुर्मी उम्मीदवार हैं। धर्मपाल सिंह लोधी बिरादरी से आते हैं. वह योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।
बता दे कि भारतीय जनता पार्टी ने लिस्ट में OBC, दलित और सवर्ण चेहरों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले BJP के इस चयन को सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। भाजपा ने इस बार कई नए चेहरों को मौका दिया है, जबकि मौजूदा राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को इस सूची में स्थान नहीं मिला है।
