ब्रेकिंग न्यूज़फर्रुखाबाद

एक क्लिक में खुली गौ पालकों की किस्मत, अब इन किसानों की हो गई बल्ले, बल्ले जानिए कैसे!

एक क्लिक में खुली गौ पालकों की किस्मत, अब इन किसानों की हो गई बल्ले, बल्ले जानिए कैसे!

सत्यम कटियार, संवाददाता

फर्रूखाबाद : फतेहगढ़ स्थित विकास भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ की अध्यक्षता में नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अन्तर्गत संचालित मिनी नन्दनी कृषक समृद्धि योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों का ई लॉटरी के माध्यम से चयन किया गया। योजना का उद्देश्य पशु पालकों की आय बढ़ाने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

बता दें कि योजना के अन्तगर्त जनपद में कुल 189 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से जांच के बाद 104 आवेदन उपयुक्त पाए गए। निधारित लक्ष्य के अनुसार ई-लाटरी के माध्यम के 06 लाभार्थियों का चयन किया गया। इनमें से 03 पुरुष एवं 03 महिला शामिल हैं। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी-जिला समन्वयक, नन्द बाबा दुग्ध मिशन ने बताया के तहत चयनित प्रत्येक लाभार्थी को प्रदेश के बाहरी से साहीबाल, गिर, थारपारकर एवं गंगातीरी नष्ल की स्वदेशी गाय क्रय करनी होंगी योजना की कुल लागत 236000 रूपया है जिसमें से निर्धारित मानकों को पूर्ण करने पर लाभार्थी को दो किश्तों में 5,90000-5,90000 कुल 1180000 की धनराशी डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया गया कि शासन की योजना का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मिनी नन्दनी कृषक समृद्धि योजना पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ- साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं स्वरोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।