देशदिल्ली

महिला पत्रकार से बदसलूकी मामले में ACP विवेक भगत का रुका प्रमोशन,दिल्ली सरकार ने आदेश में संशोधन किया

महिला पत्रकार से बदसलूकी मामले में ACP विवेक भगत का रुका प्रमोशन,दिल्ली सरकार ने आदेश में संशोधन किया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत को एडिशनल DCP का चार्ज देने पर फिलहाल रोक लग गई है। महिला पत्रकार कुछ प्रोटेस्टर ने जो आरोप लगाए उनकी जांच पूरी होने तक वह नई जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे। 3 अक्टूबर 2026 को जंतर-मंतर पर एक प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकारों से कथित बदसलूकी और यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं।

दिल्ली सरकार ने ACP विवेक भगत को एडिशनल DCP का चार्ज देने पर रोक लगा दी है। भगत पर 3 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार से यौन उत्पीड़न का आरोप है। इस मामले में FIR दर्ज करने की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर प्रदर्शन भी चल रहा है। इस मामले की जांच चल रही है। सरकार के मुताबिक, विवेक भगत ने खुद अनुरोध किया था कि जब तक मामले की पूरी जांच नहीं हो जाती, तब तक उन्हें अतिरिक्त चार्ज न दिया जाए। सरकार ने बताया है कि इसी अनुरोध के चलते पिछले आदेश में बदलाव किया जा रहा है और शेष 11 अधिकारियों को प्रभार सौंपने के संबंध में संशोधित आदेश फिर से जारी किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि जंतर-मंतर पर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। दिल्ली पुलिस ने बताया था कि इस संबंध में मिली शिकायतों को निष्पक्ष जांच के लिए क्राइम ब्रांच को भेजा गया है। आरोपों के बाद कई स्वतंत्र पत्रकारों ने एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन भी किया था। दिल्ली सरकार ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर देर रात एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली, अंडमान निकोबार द्वीप समूह पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों को एडीसीपी के पद का कार्यभार सौंपने संबंधी पांच अक्टूबर के आदेश में विवेक भगत के संबंध में संशोधन किया जा रहा है।