देशकानपुर देहात

साईं किड्स एकेडमी की छात्राओं ने शिवली कोतवाली पुलिस को बांधी राखी

साईं किड्स एकेडमी की छात्राओं ने शिवली कोतवाली पुलिस को बांधी राखी

रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता

कानपुर देहात। गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व से पूर्व शिवली क्षेत्र के साईं किड्स एकेडमी की छात्राओं ने शिवली कोतवाली पहुंच कर कोतवाल समेत सभी पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर बधाई दी। छात्राओं द्वारा रक्षा सूत्र बांधे जाने पर कोतवाल एवं पुलिसकर्मियों ने भी छात्राओं का भी मुंह मीठा करवाकर रक्षा का संकल्प लेते हुए आभार व्यक्त किया। वही प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहन विमलेश कुमारी ने भी कोतवाल व पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर मुंह मीठा करवाया।

शिवली कोतवाली क्षेत्र के बाद गांव औनहां स्थित साईं किड्स एकेडमी स्कूल की छात्राओं ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल समेत सभी पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधने के बाद कहा पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा के लिए दिन-रात अपनी ड्यूटी निभाते हैं। त्योहारों के दौरान भी उनकी ड्यूटी लगी रहती है, जिसके कारण कई बार वे अपने परिवार और बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व नहीं मना पाते। छात्राओं ने थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह, अपराध निरीक्षक शीलेन्द्र यादव,उपनिरीक्षक आनंद पांडेय,विजय कुमार,अच्छेलाल यादव एवं दिवान मनीष तिवारी,रवि,मोहित यादव, अभिषेक चौधरी समेत सभी पुलिस कर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र (राखी) बांधा। इस दौरान थाना परिसर में भाई-बहन के स्नेह और अपनत्व का भाव देखने को मिला। स्कूल प्रबंधक अर्पिता पांडेय ने इस पहल के बारे में बताया कि पुलिस कर्मी कानून व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा के लिए लगातार अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं। त्योहारों पर भी उन्हें छुट्टी नहीं मिल पाती और कई पुलिसकर्मी अपने घर नहीं जा पाते। ऐसे में स्कूल की छात्राओं ने यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाना पहुंचकर उन्हें रक्षासूत्र बांधा कि उनकी कलाई सूनी न रहे। वहीं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका ब्रह्माकुमारी विमलेश एवं ब्रह्मा कुमार रामबाबू परमात्मा की पवित्र राखी शिवली कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह को बांधने के पश्चात मुंह मीठा कराया और बताया कि रक्षाबंधन सभी पर्वों में एक अनोखा पर्व ही नहीं भारत की संस्कृति तथा मानवीय मूल्यों को उजागर करने वाला अनेक आध्यात्मिक रहस्यों को प्रकाशित करने वाला और भाई बहन के वैश्विक रिश्ते की स्मृति दिलाने वाला एक परमात्मा उपहार है।

विज्ञापन (Advertisement)
Happy Rakshabandhan