देशराजस्थान

राजस्थान पंचायत चुनाव का बिगुल बजा, 4 चरणों में होगा मतदान,आचार संहिता लागू

राजस्थान पंचायत चुनाव का बिगुल बजा, 4 चरणों में होगा मतदान,आचार संहिता लागू

राजनीतिक डेस्क: राजस्थान में पंचायत चुनाव का ऐलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है। 8 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर है। कोटा, श्रीगंगानगर, बारां और करौली में जिला प्रमुख और प्रधानों के चुनाव 22 दिसंबर को होंगे।

राजस्थान में शहरों की सरकार बनने के बाद अब गांव की सरकार बनाने की तैयारी पूरी हो गई है। पंचायती चुनाव 2026 का ऐलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में पंचायत चुनाव चार चरणों में कराने का ऐलान किया है। चुनाव की घोषणा होते ही ग्रामीण इलाकों में आचार संहिता लागू हो कर दी गई है। इसके चलते अब राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के लिए किसी भी नए विकास कार्य की घोषणा नहीं कर पाएगी और न ही कोई नए वर्क ऑर्डर जारी किए जा सकेंगे.14,403 ग्राम पंचायतों, 457 पंचायत समितियों और 41 जिला परिषदों के चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। 8 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर है।15 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। जिला प्रमुख के चुनाव 25 नवंबर को होंगे। पंचायती राज संस्थाओं की चुनावी प्रक्रिया 28 नवंबर को पूरी हो जाएगी।

बता दे कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने कहा कि आयोग राज्य में ‘वन स्टेट वन इलेक्शन’ की अवधारणा को क्रियान्वित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी नीति के तहत त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव एक साथ कराए जा रहे हैं. इस बार मतदान प्रक्रिया में हाइब्रिड मॉडल दिखेगा। सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव मतपत्र से करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बारां, श्री गंगानगर, करौली और कोटा जिलों की कुछ संस्थाओं का कानूनी कार्यकाल बचा हुआ है। इसलिए वहां 22 दिसंबर 2026 के बाद चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।