कानपुर देहात। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में त्योहार को लेकर विशेष तैयारियां देखने को मिलीं। बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी सुख-समृद्धि, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।राखी बंधवाने के बाद भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार भेंट किए और जीवनभर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। कई परिवारों में दूर-दराज से भाई-बहन एक-दूसरे के घर पहुंचे, जिससे परिवारों में खुशी का माहौल बना रहा।रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही। दुकानों पर रंग-बिरंगी राखियों, मिठाइयों और उपहारों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ नजर आई। बच्चों और युवाओं में भी त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।त्योहार के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। पूरे क्षेत्र में भाई-बहन के प्रेम और अपनत्व की भावना देखने को मिली।
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार
📢 शेयर करें:

📢 शेयर करें:
📰 सम्बंधित समाचार (Related News)
नवरात्र से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 90 किलो मूंगफली और 33 किलो साबूदाना सीज
डिजिटल डेस्क, गौतमबुद्ध नगर: शारदीय नवरात्र से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ...
🕒
कैंची धाम में भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट,दर्शन के लिए अब रजिस्ट्रेशन जरूरी?,लिमिट होगी तय
डिजिटल डेस्क , उत्तराखंड : प्रसिद्ध कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने...
🕒
प्रेमानंद महाराज के समर्थन में उतरे विराट कोहली,कहा-5 करोड़ लेकर दर्शन की बात झूठ,श्रद्धा और आस्था लिए जाता हूं
डिजिटल डेस्क: विराट कोहली और प्रेमानंद महाराज से जुड़ा 5 करोड़ का दावा सोशल मीडिया पर वायरल है।...
🕒