डिजिटल डेस्क, गौतमबुद्ध नगर: नोएडा के सेक्टर 94 स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग में एक युवक ने 43वें फ्लोर से कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना के दौरान काम कर रहे AC मैकेनिक ने युवक को बचाने की कोशिश की लेकिन असफल रहा। गिरने के बाद शरीर के दो हिस्से हुए है। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची जाच में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेजा दिया है। आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसायटी में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां 43वीं मंजिल से कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। ऊंचाई से गिरने के कारण युवक के शरीर के कई हिस्से हो गए है। घटना के दौरान जब युवक ऊंचाई से कूदने की कोशिश कर रहा था तभी वहां मौजूद एसी मैकेनिक ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह उसे रोक नहीं पाया।
बताया जा रहा है कि वह Air BNB में रुका हुआ था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल युवक के आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है।
