अपराध

तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह,कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा,शाह बोले- ऐतिहासिक उपलब्धि

तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह,कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा,शाह बोले- ऐतिहासिक उपलब्धि

डिजिटल डेस्क : कुख्यात नार्को-तस्कर नवप्रीत सिंह को तुर्किये से भारत डिपोर्ट कराया गया है। बताया जा रहा है कि नवप्रीत ने फर्जी पहचान बनाकर तुर्किए की नागरिकता हासिल की थी। नवप्रीत को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया और नार्को किंगपिन नवप्रीत सिंह को कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के माध्यम से दी। अपने पोस्ट में उन्होंने इसे मोदी सरकार का एक ऐतिहासिक मील का पत्थर करार दिया है।

भारत की सुरक्षा और जांच एजेंसियों को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट के सरगना और कुख्यात नार्को-तस्कर नवप्रीत सिंह को तुर्किए से भारत डिपोर्ट कर दिया गया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने नार्को-ट्रैफ़िकिंग किंगपिन नवप्रीत सिंह की 10 दिन की पुलिस कस्टडी दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है। आरोप है कि इसके बाद भी वह अफगानिस्तान से भारत में हेरोइन और मेथामफेटामाइन की तस्करी करता रहा। भारतीय एजेंसियों ने उसकी तलाश के दौरान उसकी असली पहचान का पता लगाया और इसके बाद उसे तुर्किये से भारत वापस लाया गया है। भारत पहुंचने के बाद उसे ड्रग तस्करी और अन्य कथित अपराधों से जुड़े मामलों में हिरासत में रखा गया है। अमित शाह ने बताया कि भारतीय एजेंसियों ने पहले उसका पता लगाया। इसके बाद उसकी असली पहचान का खुलासा किया और फिर तुर्किए से भारत डिपोर्ट करवाया गया है। दिल्ली और पंजाब पुलिस की जांच तथा अदालत के रिकॉर्ड में उसे 2021 के 355.5 किलोग्राम हेरोइन बरामदगी वाले ड्रग सिंडिकेट का मुख्य आरोपी बताया गया है।

बता दे कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि मोदी सरकार ने तुर्किए से कुख्यात ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह को डिपोर्ट करवाकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। नवाब विर्क की फर्जी पहचान का इस्तेमाल करके तुर्की की नागरिकता लेने के बाद भी, वह अफगानिस्तान से भारत में हेरोइन और मेथामफेटामाइन की तस्करी करता रहा था। उन्होंने आगे कहा कि हमारी एजेंसियों ने उसका पता लगाया, उसकी असली पहचान का खुलासा किया और उसे डिपोर्ट करवाया। गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कार्रवाई में शामिल सभी एजेंसियों को बधाई देते हुए कहा कि मोदी सरकार दिसंबर 2029 से पहले देश के अंदर और बाहर सक्रिय हर नारको कार्टेल को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।