गाजियाबाद: शनि चौक, लाजपत नगर में रावण का पुतला बनाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान पुतले के पास रखे बम अचानक फट गए। धमाके से मौके पर मौजूद कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। धमाके में कितने लोग घायल हुए और बम वहां कैसे पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है।
