अपराधगौतम बुद्ध नगर

नोएडा के सुपरनोवा बिल्डिंग में संभव जैन की मौत का खुलासा, पिता के 60 कॉल, 80 मैसेज,जानिए पूरा सच?

नोएडा के सुपरनोवा बिल्डिंग में संभव जैन की मौत का खुलासा, पिता के 60 कॉल, 80 मैसेज,जानिए पूरा सच?

डिजिटल डेस्क , गौतमबुद्ध नगर: नोएडा मे सुपरनोवा सोसायटी में संभव जैन की मौत के मामले में कई खुलासे हुए हैं। मोबाइल चैट से पता चला है कि घटना से पहले संभव के पिता ने 60 बार फोन किया था। संभव ने एक भी कॉल रिसीव नहीं की थी। इसके बाद पिता ने उन्हें 80 से ज्यादा मैसेज किए। मैसेज में कर्ज, बीमारी, पारिवारिक विवाद और निजी जिंदगी से जुड़ी परेशानियों का जिक्र सामने आया है।

नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसायटी से कूदकर 30 वर्षीय आईटी इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड केस की जांच में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस के हाथ लगी मोबाइल चैट से पता चला है कि घटना से पहले उनके पिता ने करीब 60 बार फोन किया था। गुरुग्राम के DLF साइबर हब में काम करने वाले संभव का अपनी पत्नी से पिछले 8 महीने से तलाक का विवाद चल रहा था और पत्नी 5 महीने पहले मायके चली गई थी। लाक समझौते में करीब 15 लाख रुपये की रकम का जिक्र बताया जा रहा है। शनिवार को गिरने से पहले इंजीनियर ने अपने पिता की करीब 60 कॉल पिक नहीं की थीं। इसके बाद उसने पिता को 80 से ज्‍यादा मैसेज किए। इसमें उसने कर्ज, बीमारी और जिंदगी में चल रही परेशानियों पर आपबीती बताई। इसके बाद उसने करीब दो मिनट 40 सेकंड से अधिक का वीडियो बनाया। उन्होंने आखिरी मैसेज में लिखा कि अगर अब कोई रुपये मांगे तो कह देना कि वह मर गया है। इसके बाद उन्होंने अपना फोन बंद कर लिया। मोबाइल चैट, वीडियो, CCTV फुटेज, फोरेंसिक साक्ष्य और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश की जा रही है।

परिजनों के अनुसार, उनके बच्चे का समय से पहले जन्म हुआ था और इलाज पर काफी खर्च हुआ था। इसी दौरान वैवाहिक जीवन में भी परेशानी आई. पत्नी के अलग होने और बाद में तलाक होने की बात सामने आई है। तलाक समझौते में करीब 15 लाख रुपये की रकम का जिक्र बताया जा रहा है। संभव पर करीब 3 करोड़ रुपये का कर्ज होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस अब कर्ज और आर्थिक लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।

बता दे कि संभव जैन एयरबीएनबी से बुकिंग कर शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे नोएडा सेक्टर-94 सुपरनोवा सोसायटी के स्पाइयरा टावर के 42वें तल के स्टूडियो अपार्टमेंट में रुके थे। कमरे से छलांग लगाने से पहले जब आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि वह बहुत डिप्रेशन में हैं और यदि किसी ने रोकने की कोशिश की तो वह उसे भी साथ लेकर कूद जाएंगे।