अध्यात्मिकमथुरा

प्रेमानंद महाराज अपना आश्रम छोड़कर चले गए,जानिए अब कहा है?

प्रेमानंद महाराज अपना आश्रम छोड़कर चले गए,जानिए अब कहा है?

डिजिटल डेस्क , मथुरा : प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज ने अपना मुख्य राधा केली कुंज आश्रम छोड़कर करीब 20 किलोमीटर दूर बेलवन आश्रम में चले जाने की खबरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि आश्रम से जुड़े दो गुटों के बीच विवाद के चलते प्रेमानंद जी महाराज कुछ संतों के साथ बेलवन चले गए हैं और फिलहाल एकांत में रह रहे हैं।

वृंदावन प्रेमानंद महाराज का केलि कुंज आश्रम इन दिनों लगातार चर्चा में है। प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की संदिग्ध मौत और आश्रम में आंतरिक विवादों के चलते उनके केलि कुंज आश्रम को छोड़कर लगभग 20 किलोमीटर दूर बेलवन आश्रम चले गए है। फलाहारी बाबा सहित कुछ संतों ने आरोप लगाया है कि केलि कुंज आश्रम में दो गुट सक्रिय हो गए हैं, जिससे प्रेमानंद महाराज आहत हैं। इस समय वे बेलवन स्थित आश्रम में हैं। जहां उनके शिष्यों द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। वहां बाहरी भक्तों के प्रवेश और मुलाकात पर पूरी तरह रोक लगा दिया गया है।

बता दे कि इस मामले को लेकर दिनेश फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर प्रेमानंद जी महाराज की सुरक्षा की मांग की है। पत्र में आश्रम से जुड़े कुछ लोगों पर जमीन-जायदाद के कारोबार और अन्य गंभीर गतिविधियों के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों और विवाद की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की पूरी सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।