देशदिल्ली

दिल्ली हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति साम्ब्रे

दिल्ली हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति साम्ब्रे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली : न्यायमूर्ति नितिन वासुदेव साम्ब्रे को दिल्ली हाई कोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय के सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत होने के बाद केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की।

न्यायमूर्ति साम्ब्रे का जन्म 19 दिसंबर 1967 को नागपुर में हुआ था। उन्होंने वर्ष 1992 में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लॉ, नागपुर से कानून की डिग्री हासिल की। छह जनवरी 2014 को उन्हें बाम्बे हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। इसके बाद जुलाई 2025 में उनका स्थानांतरण दिल्ली हाई कोर्ट किया गया था।

अब उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी सौंपी गई है।