डिजिटल डेस्क , लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी में आकाश आनंद की एक बार फिर वापसी हो गई है। बसपा प्रमुख मायावती ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक फिर से नियुक्त करने का ऐलान किया है। आकाश आनंद ने एक्स’ पर पोस्ट करते हुए भावुक प्रतिक्रिया दी है। आदरणीय मायावती जी, सादर चरणस्पर्श और जिम्मेदारी दोबारा सौंपने के लिए आभार जताया है। आकाश आनंद ने मायावती के मार्गदर्शन में पार्टी हित को सर्वोपरि रखते हुए नई जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाने का भरोसा जताया है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी के भीतर राजनीतिक घमासान थमता दिख रहा है। मायावती ने आकाश आनंद को दोबारा बसपा का राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। आकाश आनंद ने मायावती को संबोधित करते हुए लिखा आदरणीय मायावती जी, सादर चरणस्पर्श” और जिम्मेदारी दोबारा सौंपने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है। आकाश आनंद ने मायावती के मार्गदर्शन में पार्टी हित को सर्वोपरि रखते हुए नई जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाने का भरोसा जताया। बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद में आए बदलाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद का पार्टी में व्यक्तित्व काफी हद तक ठीक ही रहा है। हालांकि, पिछले दिनों के एक्शन को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ कारणों की वजह से जरूरी परिवर्तन करने पड़े। इसके बाद आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से संन्यास लेना पड़ा है। इसके बाद उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। पार्टी में वापस के लिए उनका सोशल मीडिया पोस्ट काफी चर्चा में रहा है।
बता दें कि बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद को 3 सितंबर को उन्हें पद से हटाया था। मायावती ने कहा था आकाश आनंद को अभी और अधिक मैच्योर होने की जरूरत है। मायावती अभी तक 3 बार आकाश को पद से हटा चुकी हैं। तीनों बार उन्हें वापस पद दिया गया है। अब 5 अक्टूबर 2026 को एक बार फिर उन्हें राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। इस बार आकाश के ससुर के राजनीति संन्यास के ऐलान के बाद उन्हें फिर से जिम्मेदारी दी गई है। मायावती ने कहा था कि आकाश आनंद पार्टी में अब स्वतंत्र रहना चाहते हैं तो वे स्वतंत्र हैं अर्थात ऐसे में अब इनको पार्टी से पूरे तौर से मुक्त कर दिया गया है।
