ब्रेकिंग न्यूज़दिल्ली

रक्षाबंधन पर बनाएं स्वादिष्ट आलू की मिठाई, जानिए बनाने का आसान तरीका

रक्षाबंधन पर बनाएं स्वादिष्ट आलू की मिठाई, जानिए बनाने का आसान तरीका

डिजिटल डेस्क: रक्षाबंधन के खास मौके पर बहन अपने भाई के लिए कुछ विशेष और स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं, तो इस खास त्योहार पर भाई के लिए घर पर स्वादिष्ट और मुलायम आलू की बर्फी बनाएं। इसे बनाने के लिए उबले आलू, घी, चीनी, मिल्क पाउडर और ड्राई फ्रूट्स की जरूरत होती है।

यह जल्दी तैयार होने वाली स्वादिष्ट मिठाई है। हर त्योहार का मजा मिठाई के बिना अधूरा होता है। ऐसे में भाई-बहन के इस खास त्योहार पर मीठा न हो तो रिश्तों में मिठास नहीं घुलती है, रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त को मनाया जाएगा,अगर आप भी इस बार भाई के लिए कुछ अलग और घर पर बनी मिठाई तैयार करना चाहती हैं तो आलू की बर्फी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है । आइए जानते है बनाने का तरीका।

बर्फी बनाने की रेसिपी

  • उबले और कद्दूकस किए आलू
  • देसी घी
  • चीनी
  • मिल्क पाउडर
  • इलायची पाउडर
  • कटे हुए ड्राई फ्रूट्स

मिठाई बनाने की विधि

सबसे पहले आलू को उबालकर पूरी तरह ठंडा कर लें, फिर कड़ाही में घी गर्म करें, मैश किए हुए आलू को धीमी आंच पर कुछ देर भूनें और मखानों को भी धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक भूनॆ, पैन में बचा हुआ घी डालें और सभी ड्राई फ्रूट्स को हल्का- हल्का भून ले। चीनी और कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर अच्छी तरह मिला लें। दूसरे बर्तन में दूध और चीनी को गर्म कर ले। दूध वाला मिश्रण कड़ाही में डालें और लगातार चलाते रहें। अब मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएँ। ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता डालें। ठंडा होने पर अपने मनचाहे आकार में काट लें। यह मिठाई भाई-बहन के रिश्तों में ज्यादा मिठास घोल देगी। मिठाई को खाने के बाद आपका भाई खूब तारीफ भी करेगा।