अपराधदिल्ली

दिल्ली : बस धक्का देते समय पीछे हुए वापस, ट्रक के बीच दबकर एक की हुई मौत

दिल्ली : बस धक्का देते समय पीछे हुए वापस, ट्रक के बीच दबकर एक की हुई मौत

डिजिटल डेस्क, दिल्ली : जीटीबी एन्क्लेव इलाके में यात्री को बस में धक्का लगाना जिंदगी पर भारी पड़ गया। बस की सीएनजी खत्म होने पर कुछ यात्री धक्का देकर बस को पंप पर लेकर जा रहे थे। अचानक से बस पीछे की तरफ वापस हो गई। ऐसे में एक यात्री बस व ट्रक के बीच दब गया। जिससे हादसे में यात्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान अनवार खान के रूप में हुई है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची जीटीबी एन्क्लेव थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।


पुलिस के अनुसार हादसे में एक यात्री की मौत हुई है। घायल को जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बदायूं निवासी अनवार खान के रूप में हुई। जांच में पता चला कि अनवार खान एक निजी बस से बदायूं से दिल्ली के कर्दमपुरी जा रहे थे। रास्ते में बस की सीएनजी खत्म हो गई। बस के यात्री बस को धक्का लगाकर ताहिरपुर स्थित सीएनजी पंप लेकर जा रहे थे।
इसी दौरान बस अचानक पीछे की तरफ लुढ़क गई। सड़क पर एक ट्रक खड़ा था। यात्री बस व ट्रक के बीच आ गया। पुलिस ने बताया लापरवाही से मौत की धारा में पुलिस ने केस दर्ज किया है।