रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता
कानपुर देहात। कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ टप्पेबाजी करने में सफल हुए शातिर टप्पेबाज फिर से उसी व्यक्ति को टप्पेबाजी का शिकार बनाने पहुंचे दो टप्पेबाज पुलिस के हत्थे चढ़े। भैंस खरीदने में रुपए कम पड़ जाने का हवाला देते हुए दो टप्पेबाज युवक बैरी सवाई गांव के प्रधान पति को झांसा देकर उसे सोने की अंगूठी बताकर नकली अंगूठी देकर पन्द्रह हजार रुपए की टप्पेबाजी करने के बाद गुरुवार की शाम फिर से टप्पेबाजी का शिकार बनाने पहुंचे और नकली अंगूठी देकर रुपयों की मांग की।एक बार ठगी का शिकार हुए प्रधान पति ने ग्रामीणों की मदद से दोनों टप्पेबाजों को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।
बताते चलें कि शिवली कोतवाली क्षेत्र की ग्रामसभा कुढ़वा के मजरा गुलज़ारी पुरवाप निवासी प्रेम शंकर पुत्र मुंशीलाल अपने साथी बिधूना जिला औरैया निवासी योगेंद्र तिवारी पुत्र कमलेश के साथ 18 अगस्त को बैरी सवाई ग्राम प्रधान पति हनीफ मोहम्मद के पास पहुंचे और भैंस खरीदने में रुपए कम पड़ जाने का हवाला देते हुए सोने की अंगूठी बताकर उसे नकली अंगूठी थमा कर 15 हजार रुपए की टप्पेबाजी करले गये थे। घटना दो दिन बाद गुरुवार की शाम करीब 4 बजे दोनों युवक पुनः हनीफ मोहम्मद के घर पहुंचे और नकली अंगूठी देकर रुपयों की मांग की।हनीफ मोहम्मद ने ग्रामीणों की मदद से दोनों टप्पेबाजों को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों टप्पेबाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

