रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता
कानपुर देहात। बीते गुरुवार को वरिष्ठ अधिवक्ताओं के प्रयास से वार्षिक चुनाव को लेकर दो गुटों में बंट चुके अधिवक्ताओं ने फिर से एक होकर शुक्रवार को आम समिति की बैठक का आयोजन किया। बैठक के दौरान अधिवक्ताओं द्वारा एल्डर्स कमेटी के सदस्यों का चयन कर लॉयर्स एसोसिएशन के चुनाव की तिथियां घोषित की गयीं।
मैथा तहसील में शुक्रवार को आम समिति की बैठक का आयोजन कर लायर्स एसोसिएशन के चुनाव का आगाज हो गया है। 22 सितंबर को अधिवक्ता समिति के चयन के लिए लिए वोट डाले जाएंगे। तहसील सभागार में आयोजित बैठक में एल्डर्स कमेटी में अशोक त्रिवेदी,वीरेंद्र सिंह,अनिल त्रिवेदी,गोविंद सिंह सेंगर,अजय श्रीवास्तव, संपूर्णानंद दीक्षित बनाए गए। कार्यवाहक अध्यक्ष कुलदीप तिवारी राजा,पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव,राजीव दीक्षित, देवेंद्र तिवारी,दुर्गेश तिवारी,राम प्रताप सिंह,भरत सिंह,पीसी वर्मा,अनुज पाल,अंकित दुबे,केके यादव,उमेंद्र शुक्ला,उमाकांत त्रिपाठी,रमाशंकर शुक्ला,पुनीत मिश्रा ने अपने सुझाव रखे। एल्डर्स कमेटी के अशोक त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि मैथा तहसील में लायर्स एसोसिएशन के चुनाव के लिए 11 सितंबर को अधिवक्ता नामांकन दाखिल करेंगे। 22 सितंबर को मतदान होगा। और इसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा। इस मौके पर अमित श्रीवास्तव,दिलीप श्रीवास्तव,गीतेश अग्निहोत्री राहुल दीक्षित,मोनू पांडेय,शारदा शुक्ला,जनार्दन सिंह,सुमित पाठक,अमित प्रताप यादव,गौरव त्रिवेदी,रणविजय सिंह,अशोक गौतम,तेज प्रताप,सच्चिदानंद अग्निहोत्री, आनंद तिवारी,अंकित सिंह वसीम,गौरव मिश्रा,सलमान, विवेक सिंह,रियाज,सतीश त्रिवेदी,विनोद यादव,राजू यादव, राधाकृष्ण पांडेय आदि मौजूद रहे।

