देशबिहार

बिहार में फिर शर्मसार हुई इंसानियत!जमुई,समस्तीपुर,बांका के बाद किशनगंज का वीडियो वायरल

बिहार में फिर शर्मसार हुई इंसानियत!जमुई,समस्तीपुर,बांका के बाद किशनगंज का वीडियो वायरल

डिजिटल डेस्क, बिहार : जमुई, समस्तीपुर, बांका के बाद किशनगंज में भी युवती के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। मामले में 21 वर्षीय आरोपी शहजाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो पुराना है। समस्तीपुर में प्रशासन ने तीन आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला दिया है। हालांकि ASK NEWS INDIA इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

बिहार में लड़कियों से छेड़खानी और बदसलूकी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। जमुई, समस्तीपुर, बांका के बाद अब किशनगंज से भी एक नया मामला सामने आया है। दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया रेलवे स्टेशन का करीब पांच-छह महीने पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ युवक एक युवती से बदसलूकी करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद किशनगंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पांच आरोपियों की पहचान की है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वीडियो पुराना है। समस्तीपुर में प्रशासन ने तीन आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने पीड़ित युवती की पहचान भी कर ली है और उसका बयान दर्ज किया है। पूछताछ में युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपनी एक सहेली से मिलने के लिए रेलवे स्टेशन गई थी। इसी दौरान कुछ स्थानीय युवकों की नजर उस पर पड़ी और आरोप है कि उन्होंने उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि युवकों ने उसके साथ बदसलूकी करते हुए उसके दोस्त को लेकर आपत्तिजनक सवाल किए थे। पुलिस अब वीडियो में दिख रहे सभी लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

घूमने-फिरने वाले इलाकों में सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों में के डीएम और एसपी को क्राइम पर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी का पालन करने का निर्देश दिया है तो डीजीपी ने सभी जिलों के लिए सीनियर आईपीएस को नोडल पदाधिकारी के रूप में तैनात कर दिया है। राज्य के सभी पयर्टन स्थल, पिकनिक स्पॉट और घूमने-फिरने वाले इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया है।

बता दे कि इससे पहले जमुई कांड के मुख्य आरोप नंदन यादव का हाफ एनकांटर कर दिया गया और अन्य को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। बांका में मंदार पर्वत पर घूमने आए कपल के साथ गुंडई के आरोपियों की भी गिरफ्तारी हुई है।