डिजिटल डेस्क, मेरठ : ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद आरोपी अपनी साली के घर पहुंचा और उससे कहा कि उसने उसकी बहन को मार डाला है। शव घर में पड़ा है। इसके बाद वह फरार हो गया। आरोपी करीब डेढ़ साल पहले दुष्कर्म के मामले में जेल गया था और 8 दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
आपको बता दे उत्तर प्रदेश के मेरठ मे दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। करीब चार साल पहले दोनो ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों ब्रह्मपुरी क्षेत्र की एक कॉलोनी में किराये के मकान में रहने लगे थे। उनके दो बच्चे हैं। मुस्कान की मां शमा ने कहा है कि देर रात मुस्कान अपने पति आदिल के साथ अपनी खाला सलमा के घर गई थी। दोनों रात में वहीं रुके थे। सोमवार सुबह जमानत को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। उस समय घर में मौजूद सलमा ने दोनों को शांत करा दिया। सलमा अपने पति के साथ रिश्तेदारी में चली गई। मुस्कान और आदिल के बीच दोबारा विवाद हुआ और गुस्से में आदिल ने मुस्कान का गला दबा दिया, जिससे बाद उसकी मौत हो गई है। उस समय दोनों बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे।
साली से बोला तेरी बहन को मार डाला
बता दे कि हत्या के बाद आदिल करीब 500 मीटर दूर दूसरी गली में रहने वाली मुस्कान की बहन मीनू के घर पहुंचा। उसने मीनू को बताया कि उसने मुस्कान को मार दिया है और शव घर में पड़ा है। आरोप है कि उसने बच्चों को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी और वहां से फरार हो गया। मीनू ने परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी। आरोपी इस बात से नाराज था कि ससुर ने उसकी जमानत नहीं कराई थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
8 दिन पहले जमानत पर बाहर आया था आरोपी
आदिल करीब डेढ़ साल पहले दुष्कर्म के एक मामले में जेल गया था और आठ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था,आरोपी इस बात को लेकर नाराज था कि मुस्कान के पिता ने उसकी जमानत नहीं कराई थी। जमानत पर बाहर आने के बाद इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद और मारपीट हो रही थी। वही सूचना मिलने पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
