डिजिटल डेस्क , उत्तराखंड: देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र में लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने बुजुर्ग दम्पत्ति और उनकी नौकरानी की पेचकस से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही पड़ोसियों और अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मंगलवार को ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से सनसनी फैल गई. तपोवन रोड स्थित विष्णुलोक कॉलोनी में अज्ञात बदमाशों ने लूट के इरादे से घर में घुसकर एक बुजुर्ग दंपति और उनके नौकरानी की बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए पेचकस से गोदकर तीनों की निर्मम हत्या की है। मृतकों की पहचान रमेश कपूर, रजनी कपूर, निवासी देहरादून और शीला, निवासी दरभंगा, बिहार के रूप में हुई है। दंपती के बच्चे बाहर रहते हैं। पुलिस वारदात के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
पड़ोसी के मुताबिक 3 के आसपास जब वह अपने घर में थी तो उन्होंने पड़ोस में रहने वाले कपूर दंपति के घर में शोर शराबी की आवाज सुनी। इसके बाद वह बाहर आई तो उन्होंने देखा कि एक युवक पेचकस से सामने के घर में काम करने वाली एक नौकरानी पर वार कर रहा है जिसके बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर पड़ोसी कपूर निवास की तरफ दौड़े। इसके बाद हत्यारोपी युवक वहां से भागने की कोशिश की लेकिन घर के बाहर बैठे एक व्यक्ति ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
