डिजिटल डेस्क, उत्तर प्रदेश : लखनऊ में गोमतीनगर में दिन दहाड़े महिला बैंक कर्मी की बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पारिवारिक कलह में बैंक मैनेजर पत्नी, बहन की हत्या के बाद पति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली हैं। गंभीर हालत मे दिव्या को लोहिया संस्थान ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
https://x.com/ASKNewsIndia/status/2090359062420664761
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ गोमतीनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। ICICI बैंक ब्रांच की रिलेशनशिप मैनेजर 37 साल की दिव्या मिश्रा को बैंक के बाहर गोली मार कर आरोपी अपने घर पहुंचा, जहां उसने अपनी बहन तूलिका को भी गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इसमें तीनों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, पति मानस ने दिव्या को फोन कर उन्हें अपने बैंक के बाहर बुलाया। कुछ देर तक दोनों के बीच बातचीत हो रही। इसके बाद मानस ने अचानक से बंदूक निकाली और दिव्या को गोली मार दी। सुसाइड से पहले आरोपी ने वॉट्सएप पर स्टेटस लगाया था इसमें लिखा था-मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया था। अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना है। उसकी बहन प्रज्ञा और उनके पति भरत को सब कुछ पता है।
दिव्या पति से रह रही थी अलग
बता दें दिव्या मिश्रा आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर थीं। बताया जा रहा है कि करीब 12 साल पहले मानस के साथ उनकी शादी हुई थीं। हालांकि कि दिव्या मिश्रा ने साल भर पहले अपने पति मानस वाजपेयी से तलाक के लिए कोर्ट में केस दायर कर रखा था। दोनों अलग अलग रह रहे थे। मानस पति ने दिव्या का मर्डर धोखे से उसे बैंक के बाहर बुलाकर किया है। 
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही गोमतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची ने दिव्या मिश्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना के बाद पुलिस ने मौके से जुड़े साक्ष्यों को जुटाना शुरू कर दिया है और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

