डिजिटल डेस्क , झारखंड : झारखंड हाईकोर्ट ने JPSC और JSSC की परीक्षाओं एवं नियुक्तियों को रद्द करने के राज्य सरकार के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। इससे अब राज्य सरकार को जहां एक ओर बड़ा झटका लगा है, वहीं दूसरी ओर एक आदेश के चक्कर में वर्षों से नौकरी कर रहे लोगों के लिए राहत मिल गई है।
झारखंड में JPSC और JSSC से जुड़ी परीक्षाओं और नियुक्तियों को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ ले चुका है। हाल ही में छात्र आंदोलन और परीक्षा प्रक्रिया पर उठे सवालों के बाद राज्य सरकार ने कुछ परीक्षाओं और उनसे जुड़ी नियुक्तियों को रद्द करने का फैसला लिया था। सरकार का तर्क था कि भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर गंभीर संदेह पैदा हुए हैं, इसलिए पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम जरूरी है। सरकार के इस फैसले के बाद धरने पर बैठे छात्रों ने धरना खत्म कर दिया था, वहीं नौकरी पाए लोग सड़क पर आ गए थे और मामला बिगड़ता जा रहा था। बृहस्पतिवार को झारखंड हाईकोर्ट की ओर आदेश में रोक लगाने के बाद नौकरी गंवा चुके लोगों के लिए राहत मिल गई है। अब देखना यह होगा कि क्या जो लोग पहले धरने पर बैठे थे, वह क्या कदम उठाएंगे।

