रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता
कानपुर देहात: अज्ञात साइबर ठग द्वारा ऑनलाइन लोन के लिए फोन करके लोन अप्रूवल होने का झांसा देकर ठगी करते हुये एक युवक के खाते से 42648 रुपये ट्रांसफर करवा लिए जाने की शिकायत करने पर शिवली कोतवाल के निर्देशन पर काम कर रही साइबर सेल टीम द्वारा प्रयास कर 31 हजार रुपए वापस दिलवाए गए। रुपए वापस पाकर ठगी का शिकार हुये युवक ने कोतवाल व साइबर सेल पुलिस टीम की सराहना की है।
शिवली कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली क्षेत्र के विक्रमपुर गांव निवासी गोविंद सिंह पुत्र गनपत सिंह से साइबर ट्रक द्वारा ऑनलाइन लोन के लिए फोन करके लोन अप्रूवल होने का झांसा देकर उसके बैंक खाते से 42648 रुपये ट्रांसफर करवा लिए गये थे जिसकी शिकायत ठगी का शिकार हुए युवक द्वारा हेल्पलाइन नंबर 1930 पर ऑनलाइन की गई थी। शिकायत पर शिवली थाने की साइबर सेल टीम द्वारा प्रयास करके युवक के खाते में 31 हजार रुपए वापस करवाए गए हैं शेष धनराशि की वापसी हेतु कार्यवाही की जा रही है। शिवली थाने की साइबर सेल टीम द्वारा रुपए वापस करवाए जाने पर ठगी का शिकार हुये युवक द्वारा शिवली कोतवाल एवं साइबर सेल टीम के उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह महिला आरक्षी प्रीति सोनकर की सराहना की जा रही है।फोटो- युवक को रुपए वापस करने का प्रमाण पत्र देते कोतवाल।

