देशलखनऊ

चुनाव से पहले 52 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट, जानिए कौन-कौन नेता है शामिल?

चुनाव से पहले 52 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट, जानिए कौन-कौन नेता है शामिल?

डिजिटल डेस्क, लखनऊ : उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने सुरक्षा कारणों के चलते पहली बार राज्य के 52 नेताओं और मंत्रियों को बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई हैं। सीएम योगी, अखिलेश यादव, मायावती, ओमप्रकाश राजभर, नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, संजय निषाद और अपर्णा यादव समेत कई नेता शामिल है ।

आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के 44 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट देने की तैयारी है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती समेत कई बड़े नाम सुरक्षा सूची मे शामिल है। सरकार ने अपने 11 कैबिनेट मंत्रियों को भी बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई है। संजय निषाद, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, ओम प्रकाश राजभर और अपर्णा यादव,स्वतंत्र देव सिंह, जयवीर सिंह और महेंद्र सिंह समेत कई नेता शामिल है। सुरक्षा मुख्यालय ने करीब 10 लाख रुपये की लागत से बुलेटप्रूफ जैकेट की खरीद ली है। दावा है कि Y से लेकर Z+ सुरक्षा प्राप्त नेताओं को पहली बार बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई गई है।

बता दें इतिहास में यह पहली बार है कि नेताओं को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण के रूप में बुलेट प्रूफ जैकेट दी जा रही है। चुनाव के मद्देनजर नेताओं की ओर से जनसभा और रैलियां किए जाने की संभावना है। नेताओं की जनसभाओं, रैलियों और रोड-शो के दौरान भारी भीड़ उमड़ती है।जिसको देखते हुए योगी सरकार अब बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध कराकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की कोशिश की गई है।