ब्रेकिंग न्यूज़कानपुर देहात

सावन के अंतिम सोमवार को शिवली में हुआ भंडारा

सावन के अंतिम सोमवार को शिवली में हुआ भंडारा

रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता

कानपुर देहात। सावन के अंतिम सोमवार को लेकर रविवार को कस्बा शिवली में प्रेस क्लब अध्यक्ष व दयाल एजुकेशन सेंटर के प्रबंधक प्रवीण तिवारी द्वारा कार्यालय पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बिठूर एवं खेरेश्वर गंगा घाट से जल लेकर बनीपारा कस्बा स्थित बानेश्वर धाम एवं रसूलाबाद कस्बा स्थित धर्मगढ़ बाबा धाम व औरैया स्थित देवकली मंदिर पर भोलेनाथ पर जल चढ़ाकर जलाभिषेक करने वाले कांवड़ियों के लिए भंडारा आयोजित कर कराया गया स्वल्पाहार। प्रेस क्लब द्वारा आयोजित किए गए लंगर में हजारों की तादाद में कांवड़ियों एवं गंगा स्नान कर लौटने वाले शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का शुभारंभ ने किया।

भूत भावन भगवान शंकर की आराधना करने का अति महत्वपूर्ण सावन का महीना शुरू होते ही नगर पंचायत शिवली स्थित अति प्राचीन जागेश्वर मंदिर में शिव भक्तों का भारी सैलाब उमड़ पड़ता है। आस्था के प्रतीक शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का आवागमन सावन के महीने भर अनवरत चला करता है। रविवार को कस्बा शिवली बस स्टॉप पर प्रेस क्लब अध्यक्ष पत्रकार राम प्रकाश श्रीवास्तव व विद्यालय के प्रबंधक प्रवीण तिवारी द्वारा रसूलाबाद एवं बनीपारा तथा औरैया आदि स्थानों पर गंगाजल लेकर जाने वाले कांवरियों को स्वल्पाहार कराए जाने के उद्देश्य से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे के आयोजकों ने बाबा के भक्तों की जमकर सेवा की। इस दौरान प्रमुख रूप से पत्रकार आलोक दत्त चतुर्वेदी, शिवशंकर पांडेय,गीतेश अग्निहोत्री, ब्रजबिहारी द्विवेदी, रमारमण श्रीवास्तव, राहुल मिश्रा,वतनराज अग्निहोत्री,मनीष सैनी,सभासद राजेश अवस्थी मोनी, राधाकृष्ण श्रीवास्तव, राधारमण, विपिन गुप्ता, उत्कर्ष तिवारी,सौरभ तिवारी, उज्ज्वल तिवारी,धीरज द्विवेदी,लाला सविता, छोटे यादव,टिंकू कश्यप,अयान मंसूरी,शेखर बेरिया,मुलायम गौतम,लकी, शम्भू कश्यप, हेमन्त बेरिया,रिशू प्रजापति,शिव सिंह अमित आदि लोग मौजूद रहे।फोटो- भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।