डिजिटल डेस्क , नई दिल्ली: दिल्ली में आज कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध-प्रदर्शन होने जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को दिल्ली पहुंचते ही हिरासत में ले लिया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर बुलाए गए पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे।
सीजेपी का दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट से पहले ही दिल्ली पुलिस का एक्शन जारी है। ध्रूव राठी के बाद अब अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को भी हिरासत में ले लिया गया है। जंतर-मंतर पर पहुंचने से पहले ही अभिजीत दिपके डिटेन हो गए है। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके, सौरव दास और उनके साथियों को हिरासत में लिया है। CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से कहा मैं यहां गिरफ़्तार होने आया हूं मुझे गिरफ़्तार करें। पुलिस ने पहले हुए प्रदर्शनों में नियमों के कथित उल्लंघन को भी फैसले की वजह बताया है। नई दिल्ली इलाके में BNSS की धारा 163 लागू है। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
20 हजार जवान तैनात,300 कैमरे लगें
दिल्ली में सुरक्षा के मद्देनजर 20 हजार जवान तैनात किए गए हैं। 300 कैमरे लगाए गए हैं साथ ही जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट भी बंद किया जाएगा। बाजारों भी बंद रहेंगे। वहीं दिल्ली के 45 मेट्रो स्टेशनों को भी बंद किया गया है। नई दिल्ली की ओर जाने वाले 30 रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि सुबह 6 बजे से हालात के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए जाएंगे।
क्या है पूरा मामला
दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के विरोध में बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है। इस प्रदर्शन में कॉकरोच जनता पार्टी समेत कई छात्र संगठन शामिल होंगे। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान गड़बड़ियां हुई हैं और लाखों मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके और अन्य नेताओं का कहना है कि इस आंदोलन का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित करना है।
