देशदिल्ली

विमान से उतारकर बस में बैठाए गए सौरव दास और अभिजीत, पुलिस ने हिरासत में लिया

विमान से उतारकर बस में बैठाए गए सौरव दास और अभिजीत, पुलिस ने हिरासत में लिया
  • एयरपोर्ट से बाहर आते ही लाइव पोस्ट करने की कोशिश के दौरान अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने का दावा
  • मोबाइल फोन जब्त किए जाने की भी सूचना, ध्रुव राठी से जुड़ी रत्ना सिंह को भी हिरासत में लेने की बात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली : दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर पुलिस की कार्रवाई के बीच सौरव दास और अभिजीत को विमान में ही हिरासत में लिए जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि दोनों को विमान से उतारकर बस में बैठाया गया।

जानकारी के अनुसार, अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट से बाहर आते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया गया है कि दीपके जैसे ही लाइव पोस्ट करने की कोशिश कर रहे थे, उसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उनका मोबाइल फोन भी जब्त किए जाने की सूचना है।

वहीं, ध्रुव राठी से जुड़ी बताई जा रही रत्ना सिंह को भी पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है।

हालांकि, हिरासत में लिए जाने की इन घटनाओं, पुलिस की कार्रवाई के कारणों और मोबाइल फोन जब्त किए जाने की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।