देशलखनऊ

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट,CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश,कहा-फील्ड में उतरकर राहत-बचाव कार्य की निगरानी करॆ

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट,CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश,कहा-फील्ड में उतरकर राहत-बचाव कार्य की निगरानी करॆ

डिजिटल डेस्क , लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। 59 जिलों में मौसम खराब रहने की आशंका है। सीएम योगी ने प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है। CM ने जिलाधिकारियों को फील्ड में जाकर स्थिति का जायजा लेने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने को कहा गया है।

यूपी के कई जिलों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बारिश की वजह से कई इलाकों में अचानक बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है। पूर्वांचल के कई इलाकों में बीते 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश के चलते गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर और महराजगंज जिले के कई जलभराव वाले क्षेत्रों में अचानक बाढ़ आने की आशंका जताई जा रही है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें। उफनाते नदी-नालों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। सीएम योगी ने लोगों से कहा है कि खराब मौसम के दौरान बेवजह घरों से बाहर न निकलें और सावधानी बरतें। सीएम योगी ने अधिकारियों को लगातार निगरानी करने और बिना देर किए कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं बारिश को देखते हुए कई जिलों में स्कूल भी बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारी बारिश, आंधी-तूफान और राज्य में अचानक बाढ़ की स्थिति को देखते हुए संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने और इंतजामों की निगरानी के लिए जमीनी स्तर पर जाकर निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। सीएम योगी ने आदेश दिया है कि ‘रेड अलर्ट’ वाले और अचानक बाढ़ की आशंका वाले जिलों में स्कूल बंद रखे जाएं। सीएम योगी ने अतिवृष्टि से होने वाले नुकसान का 24 घंटे के भीतर आकलन करने और क्षति का आकलन पूरा कर पात्र प्रभावितों को तत्काल मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, कासगंज, मैनपुरी, इटावा और औरैया। इनमें कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, मेरठ, बरेली, रामपुर आदि शामिल हैं