लखनऊ : उत्तर प्रदेश भाजपा ने प्रदेश में अपनी नई मीडिया टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी सूची में 31 प्रदेश प्रवक्ताओं और 25 मीडिया पैनलिस्टों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही प्रदेश और क्षेत्रीय स्तर पर मीडिया संयोजकों व सह-संयोजकों की भी नियुक्ति की गई है।
प्रदेश मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी हिमांशु दुबे और दीपक बघेल को दी गई है। वहीं दिवस चतुर्वेदी और मनोज त्रिवेदी को मीडिया वॉच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची में राकेश त्रिपाठी, प्रशांत उमराव समेत 31 नाम शामिल हैं।
नई टीम में 25 मीडिया पैनलिस्ट भी शामिल किए गए हैं। पार्टी ने प्रदेश स्तर के साथ-साथ छह क्षेत्रीय इकाइयों में भी मीडिया संयोजक और सह-संयोजकों की नियुक्ति की है। पश्चिम क्षेत्र में गजेंद्र शर्मा, ब्रज में अंकित माहेश्वरी, कानपुर में अनूप अवस्थी, अवध में आकाश मिश्रा, काशी में मधुकर चित्रांश और गोरखपुर में राहुल तिवारी को क्षेत्रीय मीडिया संयोजक बनाया गया है।
पार्टी की ओर से यह सूची 3 अक्टूबर को जारी की गई। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मीडिया विभाग में किए गए इस पुनर्गठन के तहत प्रदेश से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक संवाद और मीडिया संबंधी जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
