डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली: गांधी नगर मार्केट स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में रविवार को अचानक आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना अभी सामने नहीं आई है। दमकल विभाग की टीम आग पर पूरी तरह काबू पाने के साथ आसपास की इमारतों को भी सुरक्षित रखने में जुटी है।
