अपराधकानपुर

थाईलैंड की लड़की से शादी, फिर 60 लाख लेकर बोला- धर्म बदलो, बुर्का पहनो

थाईलैंड की लड़की से शादी, फिर 60 लाख लेकर बोला- धर्म बदलो, बुर्का पहनो

डिजिटल डेस्क, कानपुर: थाईलैंड की एक युवती ने कानपुर के एक युवक पर शादी और 60 लाख की ठगी और धर्म परिवर्तन के दबाव का सनसनीखेज आरोप लगाया है। थाईलैंड से भारत आई एक युवती ने इरफान नाम के युवक पर ये गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि जब युवती ने अपने पैसे वापस मांगे तो उस पर धर्म परिवर्तन करने और बुर्का पहनने का दबाव बनाया गया । युवती का दावा है कि करीब 4 साल पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से इरफान से उसकी दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों थाईलैंड में मिले और वहीं शादी कर ली। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है।

थाईलैंड से आई एक युवती ने कानपुर के इरफान पर शादी के नाम पर करीब 60 लाख रुपये ठगने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है। युवती के मुताबिक करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी बातचीत इरफान से शुरू हुई। बातचीत नजदीकियों में बदली और फिर थाईलैंड में दोनों ने शादी कर ली। युवती का आरोप है कि शादी के बाद इरफान ने अलग-अलग जरूरतों का हवाला देकर उससे करीब 60 लाख रुपये ले लिए पीड़िता ने कहा मैं शिकायत करना चाहती हूं, मैं उसे अपना पति कहती हूं, उसने पिछले दो सालों में मुझसे पैसे लिए थे हमने थाईलैंड में शादी की थी। मुझे बस अपने पैसे वापस चाहिए। कल मैं उसके घर गई और मुझे पता चला कि उसने शादी कर रखी है। उसने पहले ही शादी कर रखी थी, लेकिन उसने मुझसे झूठ बोला कि उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया है। कल मुझे पता चला कि वह शादीशुदा है और उसने कहा कि अगर मैं अपना धर्म नहीं बदलूंगी, तो वह मुझे पैसे नहीं देगा। मैं बिना किसी को बताए उसके घर चली गई। उसकी शादी को तो 14 साल हो चुके हैं। मुझे यह बात अभी पता चली है।

धर्म परिवर्तन करने और बुर्का पहनने का दबाव

असली मुश्किल तब शुरू हुई, जब युवती ने अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि पैसे लौटाने के बदले उस पर धर्म परिवर्तन करने और बुर्का पहनने का दबाव बनाया गया। युवती का कहना है कि उससे साफ कहा गया कि धर्म परिवर्तन के बाद ही पैसे लौटाए जाएंगे। पीड़िता का सबसे बड़ा आरोप यह है कि इरफान पहले से शादीशुदा है। उसके मुताबिक इरफान की शादी करीब 12 साल पहले हो चुकी थी और उसके तीन बच्चे भी हैं। आरोप है कि यह सब छिपाकर उसने थाईलैंड जाकर युवती से शादी की। यानी, जैसा कहावत है, “हाथी के दांत खाने के और, दिखाने के और।”

आरोपी की जाजमऊ में फैक्ट्री

युवती के अनुसार इरफान कानपुर के लाटूश रोड इलाके में रहता है और जाजमऊ में उसकी फैक्ट्री है। अपनी शिकायत लेकर पीड़िता एडीसीपी शिवा सिंह से मिली। मुलाकात के बाद जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस इंस्टाग्राम पर हुई बातचीत, शादी, 60 लाख रुपये के लेन-देन, पहले से हुई शादी और धर्म परिवर्तन के दबाव, सभी आरोपों की पड़ताल कर रही है। फिलहाल ये सभी बातें पीड़िता के आरोप हैं और इनकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। अब पुलिस की जांच ही तय करेगी कि कौन सही है और कौन गलत है।