डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली: दिल्ली कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन से CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने रिहा कर दिया है। एक साल तक शांति भंग नहीं करने की शर्त पर रिहा किया गया है।
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सह संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को मजिस्ट्रेट कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने इन तीनों को रिहा कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने तीनों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था। एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने CJP नेताओं अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त पर रिहा किया गया है। वकील रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया पर CJP लीडर्स की रिहाई की जानकारी दी है। शांति और अच्छा व्यवहार बनाए रखने के लिए एक साल की अवधि के लिए 50,000 रूपये का जमानत बॉन्ड भरा गया है।
दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी CJP
कॉकरोच जनता पार्टी आज दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने इसकी जानकारी दी है। कुछ देर पहले ही CJP को अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को शर्तों के साथ ACM कोर्ट ने रिहा किया है।
क्या है पूरा मामला
दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन से ठीक पहले दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके, पार्टी के सह संयोजक सौरव दास और सीजेपी नेता आशुतोष रांका को एयरपोर्ट से हिरासत में लिया था। हालांकि उसके बाद तीनों को अलग-अलग जगह पर ले जाया गया है। वहीं दूसरी ओर फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया था।
