डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली आयोजित होगी। रैली के जरिए कांग्रेस केंद्र सरकार और चुनावी प्रक्रिया को लेकर अपना विरोध दर्ज कराएगी। इसमें INDIA गठबंधन के कई प्रमुख दलों के नेता शामिल होंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे।
कांग्रेस का दावा है कि रैली में करीब 10 लाख लोग जुटेंगे। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी रैली में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस इस आयोजन के जरिए विपक्षी एकजुटता और INDIA गठबंधन की ताकत प्रदर्शित करने की तैयारी में है।
