ब्रेकिंग न्यूज़गोरखपुर

गोरखपुर को 287 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर को 287 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री योगी

डिजिटल डेस्क, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर में 287 करोड़ रुपये से अधिक की 84 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसको लेकर चौरी चौरा क्षेत्र में सुबह 10 बजे कार्यक्रम आयोजित होगा।

इन परियोजनाओं में चौरी चौरा-भोपा बाजार-मुंडेरा बाजार-सोनबरसा मार्ग पर समपार संख्या 147-बी पर निर्मित रेल उपरिगामी सेतु भी शामिल है। मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में नई सौगात देंगे।