अपराधलखनऊ

युवक की चाकू से गोदकर हत्या, वारदात के बाद भागता दिखा आरोपित

युवक की चाकू से गोदकर हत्या, वारदात के बाद भागता दिखा आरोपित

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। सआदतगंज थाना क्षेत्र में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अंबेडकर पार्क के पास रेहान नामक युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, युवक के गले पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद एक संदिग्ध बदमाश भागता हुआ दिखाई दिया। घटना सआदतगंज थाना क्षेत्र की अंबर चौकी के अंतर्गत हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपित की पहचान करने में जुटी है।